समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत दो भटके हुए युवकों को सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया है। यह अभियान मानसिक रूप से अस्वस्थ व लापता लोगों को खोजकर परिवार से मिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पहला मामला पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत देवास स्टेशन का है। आरपीएफ जवानों ने दरभंगा के रहने वाले एक युवक को बरामद किया, जो करीब 8 से 10 दिनों से मुंबई से लगातार ट्रेनों में सफर कर रहा था। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आरपीएफ की पहल पर उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।
इसी क्रम में समस्तीपुर आरपीएफ ने भी एक युवक को बरामद किया, जो कई दिनों से ट्रेनों में भटक रहा था। जानकारी के अनुसार युवक विशाल कुमार लगभग 10 से 12 दिनों से इधर-उधर घूम रहा था और चार दिनों से उसने भोजन तक नहीं किया था। निरीक्षक प्रभारी अविनाश क्रोशिया और उप निरीक्षक पी.के. चौधरी ने उसे समस्तीपुर पोस्ट पर लाकर खाना खिलाया और उसके परिजनों से संपर्क कराया। परिजनों को जब अपने लापता बेटे से मिलने का अवसर मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंडल कमांडेंट मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन डिग्निटी के तहत अब तक दो युवकों को सुरक्षित घर पहुंचाया जा चुका है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…