Samastipur

रोसड़ा विधानसभा में जनसुराज ने बदलाव यात्रा का किया भव्य आगाज़

समस्तीपुर : रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को बदलाव यात्रा का भव्य शुभारंभ शिवाजीनगर प्रखंड के गंगारही धर्मकांटा से हुआ। यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार के पुनर्निर्माण और राजनीतिक चेतना जगाने का आंदोलन बताई जा रही है। यात्रा का नेतृत्व संभावित प्रत्याशी राजेश कुमार पासवान और रोहित पासवान ने किया। जन सुराज के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा गंगारही धर्मकांटा से शुरू होकर रमौल, गिदरगंज, बल्लीपुर, गलगल चौक, बंधार, बाघोपुर, फुलवरिया, जनदाहा चौक समेत कई गांवों और चौकों से होती हुई शिवराम में जाकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने हाथों में पोस्टर, बैनर और जन सुराज के झंडे लेकर नारे लगाए – “नयी सोच, नयी सरकार, नया बिहार”। नुक्कड़ सभाओं में नेताओं ने जनता से संवाद किया और उनके मुद्दों को सुना। इस मौके पर राजेश कुमार पासवान ने कहा – “यह यात्रा रोसड़ा विधानसभा में बदलाव की दस्तक है। हम केवल सरकार बदलने नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने निकले हैं।” वहीं रोहित पासवान ने इसे जनता की ताकत का प्रतीक बताते हुए कहा – “जब जनता साथ आती है, तभी इतिहास बनता है।”

यात्रा को लेकर जन सुराज परिवार ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। बताया गया कि इस मुहिम का उद्देश्य घर-घर तक जन सुराज की नीतियों और विकास योजनाओं को पहुँचाना है। अंत में, 139-रोसड़ा विधानसभा की जनता से अपील की गई कि वे इस बदलाव की मुहिम का हिस्सा बनें और एक समृद्ध, सुशासित और सुरक्षित बिहार के निर्माण में भागीदार बनें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

4 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

5 घंटे ago