समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में पुलिस ने सोमवार को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। रोसड़ा थाने की पुलिस गश्त के दौरान करियन गांव के पास नवनिर्मित फोर लेन पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से एक अवैध हथियार, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
गिरफ्तार किए गए युवकों में खानपुर थाना क्षेत्र के करुआ वार्ड नंबर 1 निवासी अविनाश कुमार उर्फ अंकज कुमार शामिल हैं। दूसरा आरोपी रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत मुशहरी वार्ड नंबर 3 का सचिन कुमार है। तीसरा आरोपी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर वार्ड नंबर 9 निवासी किशन कुमार है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक लालबाबु कुमार, थाना प्रभारी रोसड़ा, परिवहन पुलिस निरीक्षक अनिश कुमार और पुलिस निरीक्षक राजनाथ कुमार की टीम शामिल रही।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…