Samastipur

रोसड़ा गांधी चौक पर होगा आरओबी का निर्माण, सुगम होगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, शहरवासियों में प्रसन्नता

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ावासियों की दशकों से लंबित मांग पूरी होने पर लोगों में काफी प्रसन्नता व्याप्त है। अब शहरवासियों को आए दिन के जाम से निजात मिलने वाली है। रोसड़ा से बेगूसराय जाने वाली मुख्य पथ एसएच 55 पर गांधी चौक के पास रेल गुमती संख्या 17 ए पर आरओबी निर्माण को रेल विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस लेवल क्रासिंग पर 103.42 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी का निर्माण कराया जाएगा। इस आरओबी के निर्माण से ट्रैफिक काफी सुगम हो जाएगा। रेल गुमती पर फाटक बंद रहने को लेकर घंटों इंतजार करने की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।

इससे शहर में लगने वाली जाम में भी कमी आएगी। आरओबी की मांग दशकों से की जा रही थी। खासकर जब से समस्तीपुर-खगड़िया रेललाइन का आमान परिवर्तन किया गया, तब से समस्तीपुर-खगड़िया वाया रोसड़ा रेलखंड पर मालगाड़ियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गयी। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनें भी इस रूट से होकर गुजरने लगी। जिसके कारण बार बार रेल गुमती के फाटक का बंद होना, घंटों फाटक का बंद रहना दिनचर्या में शामिल हो गया।

इससे सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को घंटों गुमती पर फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ता था। इसके कारण गांधी चौक, रजिस्ट्री ऑफिस व महावीर चौक जाम का दंश झेलने को विवश है। आरओबी के निर्माण हो जाने से इससे लोगों को छुटकारा मिल सकता है। 17 नम्बर गुमती से होकर गुजरने वाली एसएच 55 समस्तीपुर और बेगूसराय को जोड़ने का काम करती है।

इसके अलावे हसनपुर और बिथान प्रखंड जाने के लिए भी इसी मार्ग से जाना होता है। सीमावर्ती बेगूसराय जिला के होने के कारण बेगूसराय जिला के खोदाबंदपुर, छौराही, चेरिया बरियारपुर आदि प्रखंड के लोगों का भी बाजार के कार्य व चिकित्सीय कार्य से रोसड़ा आना-जाना हुआ करता है। जिससे 17 नम्बर गुमती पर ट्रैफिक का काफी बोझ रहा करता है।

हसनपुर सुगर मिल के चालू रहने पर ईख लदे ट्रक व ट्रैक्टर की आवाजाही भी दिन रात हुआ करती है। लोगों का मानना है कि आरओबी का निर्माण हो जाने पर ट्रैफिक का बोझ स्वत: खत्म हो जाएगा। आरओबी निर्माण की मांग विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और राजनीतिक दलों के द्वारा की जा रही थी। बता दें कि समस्तीपुर रेल मंडल में कुल तीन आरओबी को स्वीकृति मिली है। जिसमें रोसड़ा गांधी चौक स्थित 17 ए का नाम रहने को लेकर शहरवासियों में हर्ष व्याप्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

17 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

5 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

16 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

16 घंटे ago