समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल के सहरसा जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान फोर्ट्रेस चेक चलाया गया। इस अभियान में 15 टिकट जांच कर्मचारियों की टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 265 यात्रियों से कुल 2,36,450 रुपये का रेल राजस्व वसूला गया। इसके अतिरिक्त 12567/68 सहरसा-पटना-सहरसा राज्य रानी एक्सप्रेस में भी विशेष टिकट जांच की गई।
इस जांच में 32 यात्रियों से अनियमित यात्रा के लिए 6,405 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 3.45 लाख बिना टिकट अनियमित यात्रियों से समस्तीपुर मंडल को कुल 25.31 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है। इस बाबत सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि समस्तीपुर मंडल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…