Samastipur

छठ पूजा में यात्री सुविधा को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के इन 10 स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया

समस्तीपुर : छठ पूजा पर आने वाले यात्रियों के सुविधा के लिए स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जायेगा। समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। यह होल्डिंग एरिया 10 स्टेशन पर बनाये जायेंगे। इसमें समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, जयनगर, सकरी, सहरसा, मोतिहारी, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, मधुबनी व सीतामढ़ी शामिल हैं। फिलहाल 21 दिनों के लिए यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

बता दें कि समस्तीपुर रेल मंडल में छठ पर्व के दौरान बाहर से बड़े पैमाने पर लोग विभिन्न क्षेत्रों में आते हैं। ऐसे में पर्व मनाने के बाद उनकी वापसी को लेकर रेलवे प्रशासन चौकस रहता है। यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिले इसके लिए सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जाता है।

इसमें यात्रियों के बैठने से लेकर रेलवे की ओर से दी जाने वाली टिकट सुविधा, पूछताछ सुविधा, सुरक्षा सुविधा आदि की जानकारी यात्रियों को एक ही जगह पर मिल पाती है। किसी तरह की समस्या होने के बाद वहां पर तैनात कर्मचारी उनके समाधान का काम करते हैं। इसके अलावा मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहती है। जिससे जिन यात्रियों को जानकारी न हो वे भी आसानी से अपने गंतव्य को लेकर ट्रेन पकड़ सकें। होल्डिंग एरिया के निर्माण को लेकर सभी व्यवस्थाएं भी इसमें शामिल की गई है। यात्रियों के बैठने से लेकर पेयजल तक की सुविधा मिल पायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago