Samastipur

समस्तीपुर के इस विद्यालय में सिलेंडर रिसाव के दौरान दो रसोइया और हेडमास्टर झुलसे, सिलेंडर बदलते समय हादसा

समस्तीपुर/पूसा : पूसा प्रखंड के कुबौली राम पंचायत अंतर्गत खैरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की रसोई घर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मिड-डे-मील बनाने के क्रम में सिलेंडर बदलते समय गैस लीक होने से आग लग गई। इस घटना में दो रसोइया और विद्यालय के प्रधानाध्यापक झुलस गए।

घटना में खैरा गांव की रसोइया गीता देवी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तत्काल ग्रामीणों की मदद से ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी रसोइया रानी देवी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार को आंशिक रूप से चोटें आई हैं, जिनका उपचार ग्रामीण स्तर पर कराया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रसोइया गीता देवी व रानी देवी मिड-डे-मील तैयार कर रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर खत्म हो जाने पर जब वे नया सिलेंडर जोड़ रही थीं, तभी अचानक गैस लीक होकर आग लग गई। स्थिति संभालने के प्रयास में प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार भी झुलस गए। देखते ही देखते आग ने पूरे रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय विद्यालय में करीब 200 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। विद्यालय प्रशासन से लिखित आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

43 मिनट ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, रूफटॉप सोलर और सब्सिडी की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के…

52 मिनट ago

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

1 घंटा ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

10 घंटे ago