Samastipur

निष्पक्ष मतदान को लेकर हुए बैठक में पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश, चुनाव में अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज एवं साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएसपी ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी थानों की पुलिस को सतर्क रहना होगा।

साइबर डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए बताया कि चुनाव अवधि में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही गतिविधियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक पोस्ट या आपत्तिजनक टिप्पणी पर तुरंत कार्रवाई हो। साथ ही, चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाली फर्जी खबरें फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए।

वहीं ट्रैफिक डीएसपी ने निर्देश दिया कि मतदान तिथि से पूर्व और मतदान के दिन ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों तक सुरक्षा बलों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जाए। वहीं, चुनावी भीड़-भाड़ के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष पेट्रोलिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाए। इसके अलावे चेक पोस्ट पर सही तरीके से आने-जाने वाले लोगों व वाहनों कीजांच की जाए। कोई भी संदिग्ध गतिविधियों को देखने पर तुरंत कंट्रोल को सूचना दी जाए।

इधर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस का सर्वोच्च लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। निष्पक्षता और पारदर्शिता से समझौता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा। बैठक में यह तय किया गया कि जिला प्रशासन व पुलिस मिलकर संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करेंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती, गश्ती दलों की संख्या बढ़ाना और फ्लाइंग स्क्वायड टीम की सक्रियता पर जोर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago