Samastipur

समस्तीपुर से पटना के रास्ते में फिर टूटने लगा वरुणा पुल, निर्माण के 4 साल से अधिक बीत जाने के बावजूद अभी तक उद्घाटन नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर से पटना जाने के रास्ते में सबसे महत्वपूर्ण वरुणा पुल अपने उद्घाटन के पूर्व ही फिर से टूट कर जर्जर होने लगा है। पुल पर गहरे गड्ढे हो जाने से पुल की छड़ें दिखाई पड़ने लगी है। गहरे गड्ढे से गुजरने वाली गाड़ियां बुरी तरह हिचकोले खा जाती हैं। जिससे बराबर दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती है। विदित हो कि निर्माण कार्य होने के 5 साल तक सड़क की मरम्मत का भार संवेदक पर रहता है।

जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा बनवाया गया वरुणा पुल टूट जाने के बाद स्थानीय लोगों के कई बार जल समाधि लेने के के प्रयास किये जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कई बार के टेंडर कराने के बाद किसी प्रकार से पटना के शर्मा कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल निर्माण करवाया गया था। पुल निर्माण के चार साल से अधिक बीत जाने के बावजूद अभी तक उद्घाटन नहीं हो सका है। वहीं उद्घाटन के पूर्व ही पुल के ऊपर बुरी तरह से आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गये हैं। गड्‌ढे के आने-जाने में दुर्घटना की संभावना उत्पन्न हो गई है। जिस पर अविलंब ध्यान देने की जरुरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

8 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

16 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

16 घंटे ago