समस्तीपुर : समस्तीपुर से पटना जाने के रास्ते में सबसे महत्वपूर्ण वरुणा पुल अपने उद्घाटन के पूर्व ही फिर से टूट कर जर्जर होने लगा है। पुल पर गहरे गड्ढे हो जाने से पुल की छड़ें दिखाई पड़ने लगी है। गहरे गड्ढे से गुजरने वाली गाड़ियां बुरी तरह हिचकोले खा जाती हैं। जिससे बराबर दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती है। विदित हो कि निर्माण कार्य होने के 5 साल तक सड़क की मरम्मत का भार संवेदक पर रहता है।
जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा बनवाया गया वरुणा पुल टूट जाने के बाद स्थानीय लोगों के कई बार जल समाधि लेने के के प्रयास किये जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कई बार के टेंडर कराने के बाद किसी प्रकार से पटना के शर्मा कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल निर्माण करवाया गया था। पुल निर्माण के चार साल से अधिक बीत जाने के बावजूद अभी तक उद्घाटन नहीं हो सका है। वहीं उद्घाटन के पूर्व ही पुल के ऊपर बुरी तरह से आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गये हैं। गड्ढे के आने-जाने में दुर्घटना की संभावना उत्पन्न हो गई है। जिस पर अविलंब ध्यान देने की जरुरत है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन…
मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…