Samastipur

प्रसव के बाद महिला की मौ’त से भड़के परिजन, अस्पताल में जमकर किया हंगामा व तोड़फोड़

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात्रि प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो जाने से आक्रोशित स्वजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान सखवा पंचायत के चंदौली गांव निवासी भगलू यादव की पुत्री एवं बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव निवासी मिंटू कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सुनीत देवी के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, स्वजन प्रसव के लिए सुनीत देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे। देर रात महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ ही देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण देर रात अस्पताल पहुंच गए और इलाज कर रहे चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

ग्रामीणों का कहना था कि समय पर उचित इलाज और देखभाल नहीं होने के कारण महिला की जान गई। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। स्वजन लाश के साथ अस्पताल में जमे रहे और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। रात से लेकर शनिवार की दोपहर तीन बजे तक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। प्रखंड विकास पदाधिकारी अफताब आलम, अंचल अधिकारी रूबी कुमारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक रोसड़ा मनोज कुमार के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने अस्पताल परिसर को खाली किया।

अंचल अधिकारी ने मृतक के स्वजनों को सरकारी प्रविधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया। मृतक महिला दो पुत्र व दो पुत्री अपने पीछे छोड़ गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा दिया।स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि प्रसव के बाद महिला की जान बचाने की भरपूर कोशिश की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों को अन्यत्र रेफर करने की सलाह भी दी गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago