Samastipur

पानी भरे गड्‌ढे में नहाने के दौरान 3 मासूम बच्चे डूबे; एक की मौत व दो अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : समस्तीपुर में शुक्रवार को शाम पानी भरे गड्‌ढे में तीन बच्चे डूब गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि 2 को किसी तरह से बचा लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। मृतक वैनी थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी भुगलु सहनी का बेटा शिवम कुमार (9) है। वहीं, खैरा गांव निवासी दीपक कुमार का बेटा सुभाष कुमार (10) और संजय सहनी का बेटा चांद कुमार (9) है। घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया।

लोगों का आरोप था कि एक निजी कंपनी ने गांव में 100 फीट का गड्‌ढा खोदा था। जिसे भरा नहीं गया था। इसी कारण हादसा हो गया। मामला वैनी थाना क्षेत्र के कुबौलीराम पंचायत स्थित खैरा गांव वार्ड संख्या-13 का है। ग्रामीणों ने कहा कि तीनों बच्चें शुक्रवार शाम गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में तीनों स्नान करने लगे और डूब गए। गड्ढे से बाहर खड़े एक अन्य बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को पानी से बाहर निकाला।

अस्पताल ले जाने के दौरान शिवम की मौत हो गई। बाकी दो को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस परिजन के घर पहुंची और जांच में जुट गई। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago