Samastipur

पानी भरे गड्‌ढे में नहाने के दौरान 3 मासूम बच्चे डूबे; एक की मौत व दो अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : समस्तीपुर में शुक्रवार को शाम पानी भरे गड्‌ढे में तीन बच्चे डूब गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि 2 को किसी तरह से बचा लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। मृतक वैनी थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी भुगलु सहनी का बेटा शिवम कुमार (9) है। वहीं, खैरा गांव निवासी दीपक कुमार का बेटा सुभाष कुमार (10) और संजय सहनी का बेटा चांद कुमार (9) है। घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया।

लोगों का आरोप था कि एक निजी कंपनी ने गांव में 100 फीट का गड्‌ढा खोदा था। जिसे भरा नहीं गया था। इसी कारण हादसा हो गया। मामला वैनी थाना क्षेत्र के कुबौलीराम पंचायत स्थित खैरा गांव वार्ड संख्या-13 का है। ग्रामीणों ने कहा कि तीनों बच्चें शुक्रवार शाम गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में तीनों स्नान करने लगे और डूब गए। गड्ढे से बाहर खड़े एक अन्य बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को पानी से बाहर निकाला।

अस्पताल ले जाने के दौरान शिवम की मौत हो गई। बाकी दो को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस परिजन के घर पहुंची और जांच में जुट गई। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

8 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

9 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

9 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

22 घंटे ago