Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कई स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बरकरार है। ऐसा अगले तीन दिनों तक मानसून की सक्रियता के कारण होगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में मध्यम दर्जे के बादल छाये रह सकते हैं। 16-17 सितंबर को सिवान, गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढी पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में अधिकतर स्थानों पर मध्यम से थोड़ी अधिक वर्षापात हो सकती है।

कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के संकेत भी मिल रहे हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान के 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना जतायी गयी है। वहीं न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की बात कही गयी है। इस दौरान पुरवा हवा चलेगी। इसकी औसत रफ्तार पांच से दस किलो मीटर प्रतिघंटे के बीच बनी रह सकती है। बताते चलें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

7 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago