समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर मुक्तापुर रेलवे गुमटी के पास रविवार को स्थानीय समाजसेवियों ने ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राघवेंद्र यादव तथा संचालन शिवम यादव ने किया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से मुक्तापुर गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग हो रही है, लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। उन्होंने याद दिलाया कि 13 जनवरी को मुख्यमंत्री और स्थानीय सांसद ने शिलान्यास किया था, फिर भी आठ महीने गुजरने के बाद एक ईंट भी नहीं लगाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि गुमटी बंद रहने से समस्तीपुर–दरभंगा मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लगता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार मरीजों की एंबुलेंस जाम में फंसने से जीवन संकट में पड़ जाता है। वहीं, विद्यार्थियों की कक्षाएं और परीक्षाएं छूटने जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। धरना में शामिल लोगों ने रेल विभाग और सरकार से शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण शुरू करने की मांग की। मौके पर पहुंचे रेल विभाग के दंडाधिकारी को स्मार पत्र सौंपा गया। साथ ही, सोमवार को रेल अधिकारियों से शिष्टमंडल की मुलाकात कराने की बात कही गई।
समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…