समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाने की पुलिस साइकिल चोरी एवं मारपीट व फायरिंग मामले में विभिन्न इलाके से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी की पहचान केवस निजामत गांव के रहने वाले नागेश्वर शर्मा के 32 वर्षीय पुत्र प्रमोद शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे साइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिलौत गांव के रहने वाले कुशेश्वर चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार के रूप में की गई है।
पुलिस ने उसे मारपीट व फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया है। सिलौत के ही शिव कुमार साह ने उसके उपर 25 दिसंबर 2024 को अपने पुत्र के अपहरण व उसके उपर फायरिंग, मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवक के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरी किये जाने बाद पुलिस अभिरक्षा में दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों जेल भेज दिया गया है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…