समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख में पुलिस टीम को घेरने और हो-हल्ला व हंगामा करने के मामले में नशे की हालत में एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान पंकज कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के ही आरएनएआर काॅलेज में बुधवार को हुए फायरिंग मामले में आरोपी आयुष राणा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम सिविल ड्रेस में एक गाड़ी से पहुंची थी।
इस दौरान उक्त गाड़ी पर भी पुलिस नहीं लिखी थी। आरोपी आयुष को जब पुलिस टीम ने पकड़ा तो लोगों ने अपहरण का हल्ला उड़ा दिया। स्थानीय लोगों ने बाइक से पुलिस टीम का पीछा भी किया व पत्थर भी बरसाए। इसके बाद पुलिस टीम ने एक शख्स को पकड़ लिया। वह आरोपी आयुष का पिता पंकज ही था। थाने लाने पर उसके शराब पीने की भी पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…