समस्तीपुर : समस्तीपुर में सोमवार को ट्रांसफार्मर के केबल वायर में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों के बीच अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने बालू फेंककर आग पर काबू पाया। इसके बाद बिजली विभाग को घटना की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर मोहनपुर रोड के कई बड़े संस्थानों का लोड है। जिस कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड है। जिसके कारण ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठती रहती है। अक्सर धुआं भी निकलता रहता है। बिजली विभाग के अधिकारी को सूचना देने पर वह मौके पर पहुंचते हैं और बिना कुछ किए लौट जाते हैं। सोमवार शाम अचानक केबल में आग लग गई थी। ट्रांसफार्मर से तेल टपक रहा है। घटना मोहनपुर रोड स्थित पशुपालन कार्यालय गेट के पास की है।
स्थानीय सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इलाके में ओवरलोड के कारण अक्सर ट्रांसफार्मर में आग लगने की शिकायत मिलती रहती है। विभाग को बार-बार लोड घटाने के लिए और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा जा रहा है। बावजूद अतिरिक्त ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। जिससे इस इलाके में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आनंद कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर से धुआं उठने और केबल वायर में आग लगने की सूचना मिली थी। विभागीय अभियंता को मौके पर भेजा गया है। जरूरत के हिसाब से ट्रांसफार्मर बढ़ाए जाएंगे।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…