Samastipur

समस्तीपुर में वोटिंग अवेयरनेस के लिए फ्लैश मॉब का आयोजन, गीत और नृत्य के जरिए लोगों को समझाया गया मतदान का महत्व

समस्तीपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के दिशा-निर्देशन में शहर के वीनस वन मॉल में वोटिंग अवेयरनेस फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों को मिथिला की परंपरा अनुसार अंग वस्त्र और पाग से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शहर के बच्चों ने मतदान के महत्व पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं और लोगों को जागरूक किया। मौके पर जिला स्वीप आइकन कुंदन कुमार और अनुज सिंहा द्वारा गाए गए विशेष गीत का भी प्रदर्शन किया गया। इस गीत को आगामी चुनाव प्रचार में भी उपयोग किया जाएगा। गीत का कोरियोग्राफी शिक्षा देवरे और एडिटिंग शुभम राठौर ने किया है।

इस मौके पर वीनस वन माॅल के संस्थापक मनीष अग्रवाल ने कहा कि मतदान बेहद जरूरी है और इस तरह के आयोजन से मतदाताओं में जागरूकता बढ़ेगी। वहीं युवा व्यवसायी अमित सिंह ने इसे सराहनीय पहल बताया। जिला स्वीप आइकन कुंदन कुमार रॉय ने कहा कि समस्तीपुर के नागरिक सजग हैं और मतदान के महत्व को समझते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर्स हेल्पलाइन ऐप, नो योर कैंडिडेट ऐप, सक्षम ऐप जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

इसके अलावा 1950 हेल्पलाइन नंबर से भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर प्रशासन की ओर से बताया गया कि समस्तीपुर जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है कि मतदान की प्रक्रिया को सुगम और समावेशी बनाया जा सके।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित थे, जिनमें अविनाश रॉय, अविनाश कुमार, अनुकुल, कनक प्रिया, शारदा, अनिकेत, आदित्य शंकर, निशांत शर्मा, अनुज, अमरेश, आर्यन, रवि सहित अन्य लोग शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago