Samastipur

अनुकंपा पर बहाल 143 अभ्यर्थियों को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, DM ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- “सेवा भाव से करें काम”

121 लिपिक व 22 परिचारी को मिला संबल, डीएम ने कहां निभाएं जिम्मेदारी

समस्तीपुर : राज्य सरकार की संवेदनशील पहल और जिला प्रशासन के प्रयास का परिणाम है कि बुधवार को समस्तीपुर में अनुकंपा के आधार पर चयनित 143 अभ्यर्थियों को विद्यालय लिपिक एवं परिचारी पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा ने की। इस अवसर पर अभ्यर्थियों के चेहरों पर संबल और संतोष की चमक साफ झलक रही थी। सर्वप्रथम नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ डीएम रोशन कुशवाहा कुशवाहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता और डीपीओ (स्थापना) सत्यम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डीईओ ने डीएम का स्वागत पौधा भेंट कर किया।

डीएम ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “यह दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। सरकारी सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज और देश की सेवा का माध्यम है। आप सभी से अपेक्षा है कि निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।” डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने भी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अनुकंपा पर मिली यह नियुक्ति न केवल प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करेगी, बल्कि विद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों को गति भी देगी।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सत्यम कुमार ने जानकारी दी कि बुधवार को कुल 121 विद्यालय लिपिक और 22 विद्यालय परिचारी पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 27 अगस्त को माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा 135 लिपिक और 11 परिचारी पदों पर नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के बीच उल्लास और संतोष का माहौल देखने को मिला।

कई अभ्यर्थियों ने इसे अपने परिवार के लिए राहत की घड़ी बताते हुए कहा कि इस अवसर से उनकी आजीविका को संबल मिलेगा और वे अपने दिवंगत अभिभावकों के सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।समारोह में कई वरीय पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के कर्मी तथा बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी और उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में उत्सव का माहौल रहा।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

5 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

23 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

23 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

24 घंटे ago