Samastipur

खानपुर प्रखंड के 19 पंचायतों में स्वच्छता कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, साफ-सफाई का कार्य पूरी तरह ठप

समस्तीपुर/खानपुर : बिहार प्रदेश स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ के आह्वान पर सोमवार से समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी 19 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। इस हड़ताल से पंचायतों में साफ-सफाई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

स्वच्छता कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा को सामूहिक सूचना सह सहमति पत्र सौंपकर अपनी मांगों पर अड़े रहने की जानकारी दी। संघ ने आठ सूत्री मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है। प्रमुख मांगों में अंशकालीन से हटाकर पूर्णकालीन बहाली, स्वच्छता पर्यवेक्षक को न्यूनतम 20 हजार एवं स्वच्छता कर्मियों को 10 हजार रुपये वेतन, सेवा अवधि 60 वर्ष तक, सेवा के दौरान मृत्यु पर आश्रित को नौकरी व आकस्मिक लाभ का प्रावधान तथा ईपीएफ लागू करना शामिल है।

हड़ताल को लेकर संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, सचिव सुबोध कुमार सहनी, उपाध्यक्ष रंजन कुमार, मीडिया प्रभारी यशवंत कुमार चौधरी सहित सोनू पटेल, मुरारी कुमार पोद्दार, शिव कुमार पासवान, राम नगीना राम, राधे श्याम कुमार राम, दिलीप कुमार, छोटन साफी, आदित्य कुमार, अखिलेश कुमार, नवीन कुमार, विजय शंकर चौधरी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे। हड़ताल के चलते प्रखंड क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है और आमजन को गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago