Samastipur

समस्तीपुर के दो शिक्षकों को मिला राज्य अवॉर्ड, पटना में शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : समस्तीपुर में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले दो शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर पटना में राज्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में उच्च विद्यालय दिघरा पूसा के शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल और कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय के प्रधानाध्यापक रामानुराग झा को भी सम्मानित किया गया। पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर के कर-कमल से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुरस्कार -राशि प्रदान की गयी।

मुकेश कुमार मृदुल को यह सम्मान हिंदी साहित्य के शिक्षण को सहज और बच्चों के लिए आनंददायी बनाने के नवाचार के लिए प्रदान किया गया है। बताते चलें कि वे आनंदमयी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और बच्चों को उत्साहित करने के लिए काफी चर्चित हैं। हिंदी शिक्षण के लिए मृदुल स्वनिर्मित ई-कंटेंट को आईसीटी का उपयोग कर बच्चों को पढ़ाते हैं।उनके द्वारा किशोरी शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जाता है। इसके लिए वे लड़कियों से ‘किशोरी’ नाम के पत्र का प्रकाशन करवाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

3 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

7 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago