Samastipur

समस्तीपुर: डायन होने का आरोप लगा कर महिला की पिटाई, लड़की पर भूत आने का आरोप, परिवार के साथ मिल कर जेठ ने पीटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को डायन बताकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिमरी चंद्रसेन गांव निवासी नंदकिशोर सहनी की पत्नी काजल देवी को उनके गोतिया हीरालाल सहनी और उनके परिजनों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हीरालाल की बेटी को भूत आने पर एक भगत ने काजल देवी पर डायन होने का आरोप लगाया था।

घायल ने बताया कि उनके गोतिया में लगने वाले हीरालाल सहनी की 15 साल की बेटी नंदनी कुमारी को पिछले एक महीने से भूत आने की बात कही जा रही थी। भूत भगाने के लिए एक भगत को बुलाया गया, जिसने घर की ही एक महिला पर भूत पकड़वाने का आरोप लगा दिया। इसी बात को लेकर हीरालाल सहनी ने अपने परिवार के साथ मिलकर काजल देवी के साथ मारपीट की।

मिली जानकारी के अनुसार काजल देवी के पति नंदकिशोर सहनी जयपुर में निजी नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे (12 साल का सूरज और 10 साल का अंकित कुमार) और एक बेटी (चांदनी कुमारी) है। चांदनी बिरसिंहपुर स्थित अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करती है। काजल देवी के ससुर चंद्र सहनी ने बताया कि घटना के समय वे घर पर नहीं थे, तभी उनके बड़े भाई (गोतिया) ने अपने परिवार के साथ घर में घुसकर उनकी बहू को पीटा।

इस घटना को लेकर नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव के समक्ष फर्द दर्ज कराई गई है। पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव ने बताया कि घायल महिला का फर्द बयान ले लिया गया है। महिला ने अपने भैसूर और उनके परिजनों पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह फर्द बयान आगे की कार्रवाई के लिए खानपुर थाना भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago