समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को तीन देशी कट्टा और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवारा गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को एएसआई नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्ती दल निकला था। इसी दौरान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कृष्णा चौक स्थित एक होटल में मौजूद हैं। बिना देर किए पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन कट्टा बरामद हुआ है, जिसमें दो पुराने और एक चालू हालत में है। हालांकि, कारतूस बरामद नहीं हुआ। पुलिस का मानना है कि कारतूस वाला युवक पुलिस की भनक लगते ही भागने में सफल रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जांच से आशंका है कि ये बदमाश कट्टा दिखाकर बाइक छिनतई और लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहे होंगे। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे बड़े आपराधिक नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…