समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंपनी के नकली उत्पादों का भंडाफोड़ किया है। कंपनी प्रतिनिधि की लिखित शिकायत के आधार पर नगर पुलिस की अलग-अलग टीम ने गुदरी बाजार की तीन दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त किया गया है। वहीं तीन दुकानदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इधर छापेमारी की खबर मिलते ही गुदरी बाजार क्षेत्र में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि छापेमारी की प्रक्रिया अभी जारी है। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद साझा की जाएगी। अभी सामान का मिलान किया जा रहा है।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…