Samastipur

समस्तीपुर का विद्युत अधीक्षण अभियंता निकला काले धन का कुबेर, 30 करोड़ की संपत्ति मिली, अवैध संपत्ति को प्रॉक्सी कंपनियों से बना रहा था वैध

समस्तीपुर : बिहार में भ्रष्ट इंजीनियर और अफसरों के खिलाफ एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। अब बिजली विभाग का इंजीनियर काले धन का कुबेर निकला है। समस्तीपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता (Electricity Superintending Engineer)  विवेकानंद के ठिकानों पर चल रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच गुरुवार को पूरी हो गई। जांच में अब तक इंजीनियर के पास करीब 30 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है।

जानकारी के अनुसार इंजीनियर विवेकानंद ने मार्च 2009 से अब तक करीब 8 से 10 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की 21 परिसंपत्तियों की खरीद की। यह संपत्ति पटना के दानापुर, फुलवारी के अलावा सीवान आदि जगहों पर खरीदी गई। विवेकानंद ने अपनी पत्नी के नाम पर सीवान में साढ़े 3 बीघा का एक भूखंड भी खरीदा है।

यह भी पढ़े : EOU की टीम ने इंजीनियर के आवास का ताला तोड़कर ली तलाशी, कई दस्तावेज व फाइल जब्त, ठेकेदारों से भी पार्टनरशिप के मिले सबूत

गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को वैध बनाने के लिए प्रॉक्सी कंपनियां भी खोल रखी थीं और उनके माध्यम से वे रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े थे। करीब 30 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी एजेंसी को मिले हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की बताई जा रही है।

बता दें कि ईओयू (EOU) ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में समस्तीपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। ईओयू टीम की जांच में यूपी के गोरखपुर एवं वाराणसी में इंजीनियर के द्वारा जमीन खरीदे जाने और समस्तीपुर के शॉपिंग मॉल में निवेश किए जाने की सूचना मिली थी।

ईओयू ने समस्तीपुर में बिजली कंपनी (नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन) स्थित उनके कार्यालय एवं आवास, पटना के दानापुर स्थित कश्यप ग्रीन सिटी में उनके फ्लैट के साथ ही सीवान में उनके पैतृक आवास सहित 3 ठिकानों की जांच की है। इससे पहले ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार राय और नागेंद्र कुमार पर भी जांच एजेंसियां आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई कर चुकी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

14 मिनट ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

11 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

12 घंटे ago