Samastipur

शहर के DRM चौक पर महिला से चेन स्नैचिंग, पीड़िता ने नगर थाने में दर्ज करायी शिकायत 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय काली मंदिर चौक के पीछे मगरदही मोहल्ला जाने वाले रास्ते पर रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भमरुपुर निवासी रत्नेश कुमार की पुत्री नीतू कुमारी के रूप में की गई है। नीतू कुमारी ने इस घटना की शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, नीतू रविवार की देर शाम पैदल डीआरएम चौक के पास जा रही थी, तभी बदमाशों ने उसके गले से चेन झपट लिया और मौके से भाग निकले। नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल कोढ़ा गैंग से जुड़े एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने गिरोह के चार और सदस्यों के शहर में होने की जानकारी दी है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago