समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से कार्मिक कोषांग, बज्रगृह एवं मतगणना कोषांग तथा प्रेक्षक कोषांग की अद्यतन प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों से संबंधित सभी तैयारियाँ निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आचार संहिता का सख्ती से पालन, ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, मतगणना स्थल पर सुव्यवस्थित व्यवस्था और प्रेक्षकों के सहयोग से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में संबंधित कोषांगों के नोडल अधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…