समस्तीपुर : पंचायत स्तर पर खेलों को नई दिशा देने और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए जिला खेल कार्यालय, समस्तीपुर में आज 26 सितंबर को पंचायत स्पोर्ट्स क्लब के गठन हेतु चुनाव आयोजित किया गया है। जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि इस चुनाव का उद्देश्य पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को सुदृढ़ बनाना और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने सभी आवेदनकर्ताओं से अपील की है कि वे अपना आवेदन पत्र, आधार कार्ड या अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर कार्यालय में लेकर उपस्थित हों। शर्मा ने कहा, “सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि क्लब का गठन पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से हो सके। यह पहल स्थानीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने में अहम भूमिका निभाएगी।” इस चुनाव से न केवल पंचायत स्तर पर खेलों को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और खेलों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। जिला खेल विभाग ने सभी प्रतिभागियों से सहयोग और समयनिष्ठा की उम्मीद जताई है।
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…