Samastipur

दलसिंहसराय में स्कूल की छुट्टी के बाद नाबालिग छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाजरत

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के अंचल कार्यालय के पास स्थित निजी स्कूल में छुट्टी होने के बाद शनिवार को एक छात्र ने अंचल कार्यालय के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि उसकी इस हड़कत को किसी ने देख लिया तथा हल्ला करने पर परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ छात्र के पास लग गई। छात्र के मुंह से सल्फास की गंध आता देख लोगों ने उससे नाम, पता आदि जानने का प्रयास किया। लेकिन उसने चुप्पी साध ली थी।

इस बीच किसी से छात्र की इस हड़कत की जानकारी मिलने पर आनन फानन में पहुंचे स्कूल कर्मी उक्त छात्र को बाइक पर बैठा इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल ले गये। जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। उक्त छात्र ने स्कूल में छुट्टी होने के बाद बाहर सड़क पर ऐसा क्यों किया। यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

49 मिनट ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

2 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

3 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

4 घंटे ago

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

12 घंटे ago