Samastipur

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को समस्तीपुर पुलिस ने तीन लाख रुपये रिकवर कर लौटाये

समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुए साइबर फ्रॉड मामले में साइबर थाना पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते पीड़ित को तीन लाख रुपए उसके खाते में वापस कराया है। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के मधुटोल निवासी रामप्रित दास के पुत्र संजय कुमार दास से एचसीएफ कंपनी में निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी।

इस संबंध में पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर (1930) पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद समस्तीपुर साइबर थाना में कांड दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की टीम ने तीन सितंबर को वादी संजय कुमार दास को तीन लाख रुपए की राशि वापस दिलाई। वहीं, समस्तीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर (1930) पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उनकी राशि सुरक्षित कराई जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

23 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

4 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

15 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

15 घंटे ago