Samastipur

समस्तीपुर कॉलेज में NCC का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन, 425 कैडेट्स ने लिया हिस्सा

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) का गुरुवार को सफल समापन हुआ। यह शिविर 26 अगस्त से 04 सितम्बर तक चला, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के कुल 425 कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर का उद्घाटन 27 अगस्त को किया गया था। मौके पर 12 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, टीम भावना और देशभक्ति की महत्ता पर बल दिया।

शिविर के दौरान कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, नक्शा पठन और हथियार चलाने का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। साथ ही, प्रशिक्षकों और एएनओ द्वारा उनके चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व क्षमता के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया। सामुदायिक जीवन के माध्यम से कैडेट्स में सहयोग, आत्मनिर्भरता और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

कैडेट्स की शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास और जुम्बा डांस का भी आयोजन किया गया। वहीं, आर्म्ड फोर्सेस में प्रवेश विषय पर विशेष व्याख्यान ने युवाओं को सेना व अन्य सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले दो सितम्बर को आयोजित सांस्कृतिक संध्या शिविर का आकर्षण रही, जिसमें कैडेट्स ने रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स को शिविर की सफल पूर्णता पर बधाई दी और कहा कि यह अनुभव उनके जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार भी जताया।यह शिविर कैडेट्स के लिए न केवल सैन्य प्रशिक्षण का अवसर साबित हुआ, बल्कि व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण अनुभव भी रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

3 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

8 घंटे ago