समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. शशि कुमार शशि ने सोमवार को 27वें प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त प्राचार्य को प्रोफेसरों, छात्र-छात्राओं व छात्र संगठनों के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्राचार्य ने कहा, मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है, इसको हर संभव पूरा करने का प्रयास होगा। छात्र हित में कॉलेज को बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश किया जायेगा। छात्रों की पढ़ाई से किसी तरह का अनदेखी नहीं होगी। सभी छात्रों को महाविद्यालय आने की अपील करते हुए कहा की विश्वविद्यालय के आदेशानुसार 75% उपस्थिति अनिवार्य है।
बता दें कि प्रो. शशि कुमार शशि मूल रूप से बेगूसराय जिले के खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी गांव के रहने वाले हैं। इससे पहले वह एलकेवीडी काॅलेज ताजपुर के प्राचार्य थे। ताजपुर में प्राचार्या बनने से पहले वह बीआरबी कॉलेज और समस्तीपुर काॅलेज में हिंदी विभाग के व्याख्याता के पद पर थे। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में वह लंबे समय तक अपनी सेवा दे चुके हैं।
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…