Samastipur

समस्तीपुर के सेल्स मैनेजर की सड़क हादसे में मौ’त, पटना में मीटिंग के बाद दोस्त को छोड़ने जाने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी प्रकाश चौरसिया की पटना में कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह फैंसी बायो बैग प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स मैनेजर थे। प्रकाश समस्तीपुर और झारखंड क्षेत्र के प्रभारी थे। घटना 3 सितंबर की रात की है। प्रकाश 1 सितंबर को पटना में मीटिंग के लिए घर से निकले थे। दुर्घटना से एक घंटा पहले उन्होंने अपनी पत्नी रागिनी से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि एक मित्र को छोड़ने जा रहे हैं और रात में घर लौट आएंगे।

4 सितंबर सुबह करीब 6 बजे बंगरा थाने के चौकीदार राजेश कुमार ने परिवार को दुर्घटना की सूचना दी। प्रकाश पिछले 8 वर्षों से कंपनी में कार्यरत थे। वह तीन बहनों और दो भाइयों में से एक थे। उनके दादा दरोगा भगत के अनुसार, दो बहनों के बाद प्रकाश का जन्म हुआ था। इस कारण वह परिवार में सबसे दुलारे थे।

मृतक के परिजनों में मृतक के 90 साल के दादा दरोगा भगत 85 साल की दादी ननकी देवी मृतक के पिता राजकुमार चौरसिया 60 साल मृतक की मां गीता देवी 55 साल की है। मृतक की शादी 2020 दिसंबर में रागिनी कुमारी से हुई थी। इस दौरान मृतक को एक चार साल का बेटा केशव कुमार है।

हादसे के शिकार अन्य मृतकों में सीनियर सेल्स ऑफिसर रीजनल मैनेजर अकाउंटेंट शामिल हैं। सभी पांचों मृतक आपस में दोस्त थे। प्रकाश चौरसिया पिछले 7 सालों से दोस्तों के साथ काम कर रहे थे। प्रकाश चौरसिया 1 सितंबर को अपने घर से पटना मीटिंग होने की बात कह कर निकले थे। प्रकाश से छोटी तीन बहनों और एक भाई की शादी हो चुकी है। प्रकाश के चाचा राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के पिता राजकुमार चौरसिया किसान हैं। उन्होंने बताया कि प्रकाश चौरसिया ही पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। अब उनके मौत के बाद परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

16 घंटे ago