समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम डढ़िया राजेश्वर चौक स्थित एक मिठाई दुकान में नाटकीय तरीके से छापेमारी किया। इस दौरान डढ़िया असाधर निवासी शराब माफिया संतोष राय को दबोच लिया। गांव के वार्ड संख्या-6 निवासी राम सकल राय का पुत्र संतोष राय पर अंगारघाट थाना, उजियारपुर थाना, मुसरीघरारी थाना के अलावा उत्पाद थाना समस्तीपुर में आधा दर्जन से अधिक शराब धंधा का केस इस पर दर्ज है।
पुलिस सूत्र के अनुसार बर्ष 2018 से ही शराब का धंधा में यह बड़े पैमाना पर संलिप्त था। हालांकि इससे पहले भी 5 बार जेल जाकर बेल पर बाहर आते ही धंधा शुरू कर देता है। पुलिस के अनुसार इससे पहले अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा चौर स्थित एक बंद ईटभट्टा के अहाते में शराब का डिलेवरी देने के दौरान एक हाइवा, एक कार व एक पीकअप संग 8 हजार लीटर से अधिक मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया था।
इतना ही नहीं इसके द्वारा डढ़िया के एक सरकारी स्कूल के परिसर के एक परित्यक्त कमरा में भारी मात्रा में विदेशी शराब स्टॉक करने की सूचना पर पुलिस ने जब्त किया था। अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि 23 अगस्त की रात में एक पीकअप पर 45 कार्टन शराब एक रिटेलर को डिलेवरी दे रहा था। इसी दौरान पुलिस की छापेमारी में यह भाग गया। हालांकि इस दौरान एक धंधेबाज के साथ पीकअप व शराब जब्त कर लिया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया की आरोपी संतोष राय पर शराब निरोधी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई यानी सम्पत्ति सील करने सहित अन्य कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…