समस्तीपुर : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से चुनावी तैयारी में जुट गई है। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समस्तीपुर पहुंचे। जहां सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में बीजेपी ने मिथिलांचल और तिरहुत प्रमंडल के 8 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की। अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने उन पर फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया। लाल गुलाबी परिधानों में सजी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए स्वागत गीत गाते दिखी।
अमित शाह से संवाद के बाद बीजेपी के नेताओ और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बैठक से कार्यकर्ताओं जोश से लबरेज है। इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएगी औऱ भारी बहुमत से एनडीए सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ताओ को उम्मीद है कि जब अमित शाह से चुनावी जीत का मूल मंत्र लेकर पार्टी पदाधिकारी बैठक से निकलेंगे तो और भी जोश खरोश के साथ बूथ स्तर तक जाएंगे। 8 जिलों के विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, एमपी, पूर्व एमपी, समेत सभी जिला के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्टी अधिकारियों की बैठक सरायरंजन में आयोजित होने से काफी काफी उत्साहित दिखे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…