Samastipur

समस्तीपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा के कड़े निर्देश, अग्निशमन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से सोमवार को अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत विभाग के शहरी जेई भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में पंडाल आयोजकों को विस्तृत रूप से अग्नि सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताया कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े आयोजनों में लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन करना आवश्यक है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पंडाल बनाने में सिन्थेटिक कपड़े या ज्वलनशील सामग्री का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया जाए। पंडाल के भीतर और बाहर बिजली के तारों व कनेक्शनों में मानक केबल व उपकरणों का ही इस्तेमाल हो। वायरिंग के दौरान ओवरलोड से बचने की सलाह दी गई। सुरक्षा के मद्देनज़र आयोजकों को यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक 100 वर्ग मीटर क्षेत्र में अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ। साथ ही, पंडाल में पर्याप्त मात्रा में बाल्टी, पानी और बालू की व्यवस्था हो।

ज्योति कुमारी ने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों में आने-जाने के रास्ते खुले और पर्याप्त चौड़े हों ताकि आपात स्थिति में भीड़ सुरक्षित रूप से बाहर निकल सके। इसके अतिरिक्त पंडाल के प्रवेश और निकास द्वार पर आपात रोशनी (इमरजेंसी लाइट) तथा बैकअप बिजली की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम लगातार पंडालों का निरीक्षण कर रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि वे सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें और आग से बचाव के सभी उपाय सुनिश्चित करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago