Samastipur

17 सितंबर से समस्तीपुर होकर नियमित चलेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस, 15 सितंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार के दानापुर (पटना) और जोगबनी (अररिया) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 17 सितंबर से होगा। दानापुर से यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। वहीं, जोगबनी से हर बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन इसका संचालन होगा। इसका पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को इस ट्रेन का उद्घाटन करने वाले हैं। यह बिहार की पहली ऐसी वंदे भारत है जिसे सिर्फ प्रदेश के अंदर ही चलाया जाएगा। यह बिहार की राजधानी पटना को पूर्णिया और अररिया समेत सीमांचल क्षेत्र को जोड़ेगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 26302 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दानापुर से शाम 5.10 बजे खुलकर, शाम 6.05 बजे हाजीपुर, 6.50 बजे मुजफ्फरपुर, 7.43 बजे समस्तीपुर, रात 8.23 बजे हसनपुर रोड, 08.38 बजे सलौना, 9 बजे खगड़िया, 09.55 बजे सहरसा, 10.23 बजे दौरम मधेपुरा, रात 11 बजे बनमनखी, 11.40 बजे पूर्णिया होते हुए आधी रात को 12.18 बजे अररिया कोर्ट, 12.48 बजे फारबिसगंज और 1.20 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

वहीं 26301 वंदे भारत एक्सप्रेस जोगबनी से अहले सुबह 03.25 बजे खुलकर 03.35 बजे फारबिसगंज, सुबह 4 बजे अररिया कोर्ट, 4.50 बजे पूर्णिया, 5.26 बजे बनमनखी, 5.53 बजे दौरम मधेपुरा, 6.20 बजे सहरसा, 7.13 बजे खगड़िया, 7.33 बजे सलौना, 7.48 बजे हसनपुर रोड, 8.23 बजे समस्तीपुर, 9.00 बजे मुजफ्फरपुर, 9.45 बजे हाजीपुर रुकते हुए सुबह 11.30 बजे दानापुर पहुंच जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

3 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

10 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago