समस्तीपुर : समाजसेवी सैयद ईमाम रिजवी ने जिला औकाफ कमिटी के सदस्य पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के चीफ एग्जिक्यूटिव अफसर को रजिस्ट्री डाक से भेजा है। अपने त्यागपत्र में रिजवी ने लिखा है कि बोर्ड के पत्रांक संख्या 3475, दिनांक 11 सितंबर 2025 के तहत उन्हें जिला औक़ाफ़ कमिटी का सदस्य बनाया गया था, लेकिन इस कमिटी का गठन आम सभा बुलाकर नहीं किया गया, बल्कि अलग-अलग लोगों से हस्ताक्षर कराकर किया गया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में होनी चाहिए, जबकि वर्तमान चयन भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को बढ़ावा देता है। रिज़वी ने अपने स्वास्थ्य कारणों का भी हवाला देते हुए पद से इस्तीफा देने की बात कही है। उनके त्यागपत्र का जिलेभर में स्वागत किया गया है। लोगों ने कहा कि ईमाम रिजवी का यह कदम न्याय और पारदर्शिता में विश्वास रखने वालों के लिए प्रेरणादायी है।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…