Samastipur

रूसेराघाट स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर युवाओं ने किया बंद का एलान

समस्तीपुर/रोसड़ा : रुसेराघाट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सभी लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर शहर के युवाओं ने रविवार को बंदी का एलान किया है। युवा टीम की ओर से एसडीओ, एसडीपीओ, स्थानीय थाना एवं रेल विभाग को पत्र के माध्यम से इस संबंध में सूचना दी गई है। युवाओं ने आमजनों से अपील की है कि रविवार को सुबह 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख आंदोलन का समर्थन करें, ताकि शहरवासियों की आवाज रेलवे बोर्ड तक मजबूती से पहुंचाई जा सके। इसके तहत युवाओं द्वारा शहर में पैदल मार्च निकालकर बंदी को सफल बनाने की अपील की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने शहर में यातायात परिचालन को भी बंद रखने की मांग की है। युवा टीम के नेतृत्व में आवेदन सौंपने वालों में नीतीश नायक, सिद्धार्थ सिंह, मिश्रा विश्व बारूद, आकाश गाड़ा, नौशाद अली अंसारी समेत दर्जनों युवा शामिल हैं। युवाओं का कहना है कि रुसेराघाट स्टेशन इस क्षेत्र का प्रमुख स्टेशन है, लेकिन यहां लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी होती है। यदि जल्द ही ट्रेनों का ठहराव नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

3 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

5 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

10 घंटे ago