Samastipur

समस्तीपुर में रावण दहन को लेकर हुई बैठक, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

समस्तीपुर : विजयादशमी पर्व के अवसर पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न रावण दहन समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से पार्किंग और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था रहेगी। वहीं, दंडाधिकारी और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि निगरानी सख्त की जा सके।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन दस्ता, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। रावण दहन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि आतिशबाजी और पुतला दहन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करें।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सभी समितियां आपसी समन्वय के साथ काम करें और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन और समितियों के संयुक्त प्रयास से ही पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago