समस्तीपुर : जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महाभियान के तहत कल्याणपुर अंचल के मुक्तापुर पंचायत में पहला शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने किया।
उद्घाटन के बाद अपर समाहर्ता ने शिविर में उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि लाभुकों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी कल्याणपुर, अंचल राजस्व कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राजस्वकर्मियों व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से शिविर सफल रहा।
शिविर में भूमि विवाद निपटान, दाखिल-खारिज, नामांतरण, बंटवारा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित कार्यों के निस्तारण हेतु आवेदन लिए गए। कई मामलों का निपटारा मौके पर ही किया गया।राजस्व महाभियान का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है।
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…