समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में गुरुवार की शाम अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए उजियारपुर प्रखंड के करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मुखिया मनोरंजन गिरी पिछले दो टर्म से लगातार करिहारा पंचायत के मुखिया पद पर थे। उस पर पिछले महीने उजियारपुर में ही विक्रम गिरी के हुए हत्याकांड में मामले मुख्य आरोपी होने का आरोप था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
गुरुवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने हत्या की पुष्टि की है।घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखा बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुखिया मनोरंजन गिरी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज था और वह लंबे समय से विवादों में घिरा रहता था। हत्या की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मनोरंजन गिरी की क्षेत्र में दबंग वाली छबी थी।
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…