Samastipur

मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, मथुरापुर समस्तीपुर एवं INTACH दरभंगा चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना का विस्तार करना और ओज़ोन परत के महत्व पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा, बिहार सरकार पटना के निदेशक प्रो. (डॉ.) नवीन कुमार अग्रवाल ने Zoom के माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ओज़ोन परत की रक्षा हेतु शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यावरणीय जागरूकता को पाठ्यक्रमों में शामिल कर युवा पीढ़ी को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के सचिव मो. अबू सईद ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि विश्व ओज़ोन दिवस केवल एक पर्यावरणीय तिथि नहीं, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला अवसर है। ओज़ोन परत की रक्षा, जीवन की रक्षा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं INTACH दरभंगा चैप्टर के प्रतिनिधियों ने ओज़ोन परत के क्षरण के कारणों और समाधान पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. अशोक कुमार अकेला, डॉ. रंजीता कुमारी, डॉ. हरजिंदर कौर, डॉ. सेराज अहमद, डॉ. राहत करीम, डॉ. मो० इफ्तेख़ार आलम अंसारी, रंजना कुमारी, मो० नजीर, स्वाति कुमारी, शशि कुमार, शमीमा फरहत, मो० तारिक रजा, रंजन कुमार, शाजिया खातून, अरुणिमा झा, रितेश कुमार और मोज़म्मिल इकबाल आदि शामिल थे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago