Samastipur

जेपी नड्डा का आज बिहार दौरा; पटना में भाजपा की बैठक, दोपहर में सारण जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा शनिवार को पटना में भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे। इसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वे प्रदेश भजापा के नेताओं के साथ चुनाव की तैयारियों पर बात करेंगे। इसके अलावा दोपहर में वे सारण जिले में पहुंचकर एक अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सुबह 11 बजे पटना पहुंचने का कार्यक्रम है। पटना एयरपोर्ट से वे एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद भाजपा के सोशल मीडिया सेल द्वारा रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में वह हिस्सा लेंगे। फिर दोपहर में भाजपा कोर कमिटी की बैठक होगी। इस बैठक में आगामी बिहार चुनाव को लेकर समितियों के गठन, संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो सकती है।

सारण में अस्पताल का भूमि पूजन करेंगे नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में सारण जिले के मस्तिचक भी जाएंगे। यहां अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के नए परिसर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शिलान्यास कार्यक्रम है। नड्डा दोपहर लगभग 1.30 बजे सारण पहुंचेंगे और 100 बेड के सामुदायिक अस्पताल के भूमि पूजन एवं कलश स्थापन समारोह में हिस्सा लेंगे। उनके साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago