Samastipur

GST में बदलाव के बाद रेलवे में बिकने वाली रेल नीर अब 15 की जगह 14 रूपये में मिलेगी

समस्तीपुर : जीएसटी में बदलाव के बाद रेलवे में बिकने वाली रेल नीर के कीमतों में भी कमी कर दी गई है। 1 लीटर बोतल की कीमत अब 15 की जगह 14 रुपये की होगी। जबकि आधा लीटर बोतल की कीमत 10 की जगह 9 रुपये की होगी। सोमवार से यह व्यवस्था सभी स्टेशनों पर लागू हो गई है। बताते चलें कि विगत दिन रेलवे बोर्ड ने रेल नीर के दाम का नया निर्धारण करते हुए दर तय किये हैं। ऐसे में रेलवे के स्थानीय वेंडर भी नई दरों की सूचना सभी दुकानों पर चिपका दी गई है।

वहीं आईआरसीटीसी के अधिकारी ने भी नई दरों को लेकर संबंधित दुकानों में निर्देश दे दिया है। बताते चलें कि 1 रुपए की कटौती के कारण नई दरें प्रभावित होगी। कई दुकानों के पास पुराने स्टॉक बचे हैं। इधर, नई दर प्रभावित होने के बाद पुराने दरों को लेकर दुकानदारों में असमंजस है। कई दुकानदार के पास पुराने दर पर निर्धारित बोतल बची हुई है। ऐसे में पुराने दर पर रेल नीर की बिक्री के बाद यात्रियों के शिकायतें बढ़ जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

1 घंटा ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

2 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

3 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

20 घंटे ago