Samastipur

ताजपुर-चकलालशाही फोरलेन पर अपराधियों का बोलबाला, दो महीने के भीतर 17 बाइक छीने, रिल्स बनाने के लिये भी जुटती है युवकों व बाइकर्स की टोली

समस्तीपुर/मोरवा : प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली ताजपुर-चकलालशाही फोरलेन पर अपराधियों का तांडव है। इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है। घटना को अंजाम देकर अपराधी अपने मंसूबे जाहिर कर रहे हैं। 2 महीने के भीतर 17 बाइक की लूट हुई है। एक सीएसपी संचालक को लूट कर पुलिस को खुली चुनौती दी गयी।

बेलगाम रफ्तार के कारण आधा दर्जन बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमें दो लोगों की जान जा चुकी है। युवकों की टोली रिल्स बनाने के बहाने सड़क पर एक जगह इकट्ठा होते हैं। उद्घाटन नहीं हो पाने की वजह से अपराधी इस सड़क पर सक्रिय होने लगे। इधर बरसात के कारण कई जगहों पर सड़क के टूट जाने के कारण ताजपुर के मुख्य इंट्री प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया है। जब तक किसी घटना के बाद पुलिस वैकल्पिक मार्ग से इस फोरलेन पर पहुंचती तब तक अपराधी भागने में कामयाब हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हरपुर भिंडी, गुनाई बसही और निकसपुर के कई युवकों की संलिप्तता इसमें पायी गयी है। पहले अपराध के लिये डीहिया पुल प्रसिद्ध था। लेकिन पुलिस की सक्रियता की वजह से अपराधियों ने ठिकाना बदला और फोरलेन सड़क को सेफ जोन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। अब तक हुई घटनाओं में पुलिस ने अब तक चार बाइक को रिकवर किया है। 7 बदमाशों को भी पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि हर हाल में अपराध पर लगाम लगाया जायेगा।

हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया गया कि थाना क्षेत्र की सड़क पर लगातार पुलिस की चौकसी जारी है। रिल्स और स्टंट करने वाले व एक जगह जुटे युवकों की जमकर क्लास लगाई जा रही है। संदिग्ध वाहनों की भी लगातार जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

59 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago