Samastipur

फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री मामले में समस्तीपुर नगर पुलिस दो नामजद को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : फर्जी तरीके से गलत जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में नगर पुलिस ने दो नामजद लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के लगमा निवासी कामेश्वर राय के पुत्र अनिल राय व रामजी राय के पुत्र दुखद राय के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मलकलीपुर डेवढी निवासी रणधीर सिंह ने अपनी 1 बीघा 10 कट्टा जमीन के फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के मामले को लेकर नगर थाने में 8 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था।

पीड़ित रणधीर सिंह ने बताया कि सभी नामजद व्यक्ति एक राय होकर उसके जमीन को हड़पने की नीयत से 10 मार्च को कुटरचित दस्तावेज तैयार कर समस्तीपुर रजिस्ट्री ऑफिस से फर्जी रजिस्ट्री करवा लिया। जानकारी मिलने पर दस्तावेज का उसने नकल निकाला तो उक्त दस्तावेज पर उपरोक्त लोगों का फोटो, उंगली का निशान एवं हस्ताक्षर इत्यादि भी पाया गया। इसके बाद उसने नगर थाने में इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि फर्जी जमीन रजिस्ट्री मामले में दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है व अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

हाल ही में वैनी में भी कराया गया था फर्जी रजिस्ट्री :

वैनी थाना क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी सरोज कुमार झा ने भी विगत महीने नगर थाने में अपनी निजी जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आवेदन में उन्होंने बताया था कि कुछ प्रभावशाली आपराधिक प्रवृत्ति के लोग फर्जीवाड़े तरीके के जरिए उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवा कर उसे हड़प चुके हैं। इसको लेकर सरोज कुमार झा ने नगर थाने में नंद किशोर अग्रवाल एवं जनार्दन चौधरी नामक दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पीड़ित ने बताया था कि उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी तरीके से कागजात पूरे कराए गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

10 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

11 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

19 घंटे ago