समस्तीपुर : तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ देने के उद्देश्य से एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पटना के अंतर्गत संचालित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिंघीयाखुर्द, कर्पूरीग्राम ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कॉम्बाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।संस्थान की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। वहीं, प्रवेश परीक्षा 8 सितम्बर 2025 को स्वयं संस्थान परिसर में ही आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी अन्य परीक्षा केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
यहाँ सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत पॉलिटेक्निक की विभिन्न शाखाओं में नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। इन पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है।कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी छात्रों को निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराता है। साथ ही, बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राएँ मात्र 3 लाख रुपये में अपना पूरा कोर्स पूरा कर सकते हैं। आधुनिक तकनीकी संसाधन, अनुभवी शिक्षकों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ख्यात यह संस्थान उन छात्रों के लिए विशेष अवसर है, जो इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…