Samastipur

समस्तीपुर SP के निर्देश पर गठित SIT ने किया चोरी के दो मामलों का उद्भेदन, एक बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर/हलई : एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने चोरी की दो बड़ी घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही के सकलदेव सहनी के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, चोरी की घटना के दौरान पहना गया कपड़ा, चोरी करने में प्रयुक्त बैग व प्रयुक्त टूल किट, एक पीलास, एक छोटा खंती और अन्य सामान बरामद किया गया है।

इस संबंध में मंगलवार को एसपी ऑफिस से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बीते 27 सितंबर की रात हलई थाना क्षेत्र के लरूआ निवासी चंदन साह की मोबाइल दुकान का शटर और ताला काटकर अज्ञात चोरों ने मोबाइल, नगद और अन्य सामान की चोरी कर ली थी। इस संबंध में हलई थाना में कांड दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पटोरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। मानवीय आसूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने चोरी गए सामान के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसने यह भी कबूल किया कि 28 सितंबर को दर्ज हलई थाना में दर्ज कांड संख्या 176/25 (वेंकटनेश नारायण, साकिन पुरूषोतमपुर के घर में चोरी की घटना) में भी वह शामिल था।

पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से दोनों मामलों का सफल खुलासा हो गया है। वहीं घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार अपराधी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago